list of places to visit in dharamshala and mcleodganj in hindi

Image
list of places to visit in dharamshala and mcleodganj in hindi धर्मशाला के 5 पर्यटन स्थल | Places to visit in Dharamshala in Hindi | list of places to visit in dharamshala and mcleodganj in hindi हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला विश्व के सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले क्रिकेट स्टेडियम की वजह से पूरे विश्व में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। धर्मशाला दो भागों में बंटा हुआ एक बहुत ही सुंदर शहर है। धर्मशाला के पहले भाग को कोतवाली बाज़ार “लोअर धर्मशाला” और दूसरे भाग को मैक्लॉडगंज “अपर धर्मशाला” भी कहा जाता है।  कांगड़ा वैली में स्थित धर्मशाला की समुद्रतल से ऊँचाई मात्रा 1457 मीटर (4780 फ़ीट) है। हिमाचल प्रदेश का एक शहर है कांगड़ा जो की औपनिवेशिक काल में पंजाब का हिस्सा हुआ करता था और उस समय जिला मुख्यालय भी हुआ करता था। लेकिन 1855 में ब्रिटिश हुकूमत ने सभी प्रशासनिक कार्यालय धर्मशाला में स्थानांतरित कर दिए। आज भी कांगड़ा जिला का जिला मुख्यालय धर्मशाला ही है।  धर्मशाला का इतिहास - History of Dharamshala in Hindi Dal lake डल झील हिमाचल प्रद्रेश के कांगड़ा जिले स्थित है जिसका नाम कश्मीर की डल झील से प

हिमाचल प्रदेश से जुड़े वो दिलचस्प किस्से | जिनसे आप भी हैं अनजान | Facts हिंदी में


हिमाचल प्रदेश से जुड़े वो दिलचस्प किस्से | जिनसे आप भी हैं अनजान |✓✍🏻

हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है।[3] हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था।[4] सन 1956 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 जनवरी 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया।

Dhauladhar mountain range Himachal Pradesh


हिमाचल प्रदेश को रहस्यों की भूमि कहा जाता है, यहां एक्सप्लोर करने और कुछ नया जानने के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है। चारों तरफ से बर्फीली घाटियों और हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा यह पहाड़ी राज्य अपने अंदर कई राज समेटे हुए है, जिसके विषय में अभी तक कोई संपूर्ण जानकारी इकट्ठा नहीं कर पाया है। यहां ऐसे बहुत से प्राचीन स्थल मौजूद हैं, जिनका इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा हुआ, और यहां कुछ ऐसी भी रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनका सच विज्ञान पर भी भारी पड़ चुका है।

 जानिए शिमला के सबसे खुबसूरत पर्यटन स्थल हिन्दी में

इस लेख के माध्यम से आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता है। जो आइए जानते हैं इस पहाड़ी राज्य के कुछ दिलचस्प किस्से, जो आपको चौकाने के साथ-साथ आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम भी करेंगे।

Important points for GK


हिमाचल प्रदेश™एक नजर में |
✓Quick Facts of Himachal Pradesh in Hindi
🎬

राजधानी🏫- शिमला
दूसरी🏣राजधानी - धर्मशाला
सबसे बड़ा शहर - शिमला
जनसंख्या - 68,56,509 (2011 जनगणना)
लिंगानुपात – 972/1000 पुरुष पर
साक्षरता दर – 88.78 %
घनत्व -123/किमी²
क्षेत्रफल - 55,673किमी²
सबसे ऊँची🏔️चोटी - शिल्ला चोटी (7026 मीटर)
क्षेत्रफल के लिहाज से भारत में स्थान –18वा
ज़िले -12
तहसील - 169
ग्रांम पंचायत - 3226
गांव - 20690
राज्यभाषा - हिन्दी
केंद्र शासित प्रदेश - 1 नवंबर 1956
गठन - 25 जनवरी 1971
सरकार - हिमाचल प्रदेश सरकार
राज्यपाल - बंण्डारू दत्तारेय 
मुख्यमंत्री - जयरामठाकुर (भाजपा) 
हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री – यशवंत सिंह परमार  ✓हिमाचल के प्रथम राजपाल – श्री एस.चक्रवती
विधान🏬सभा  - (68 सीटें)
भारतीय संसद राज्यसभा - (3 सीटें)
लोक⛪सभा - (4 सीटें)
उच्च🏰न्यायालय - हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय
राज्य🐅पशु – हिम तेंदुआ
राज्य🌃दिवस –15 April
राज्य🌷फुल - Gulabi Buransh (गुलाबी बुरांश)
राज्य🏝️वृक्ष – देवदार
नेशनल🏞️पार्क - 2
वन्‍यजीव अभयारण्‍य - 32
नेशनल🛣️हाईवे - 9 (1208 किमी)
स्टेट🛣️हाईवे - 19 (1625 किमी)
एयरपोर्ट🛫 - 3
इंटरनेशनल🏟️स्टेडियम - धर्मशाला
नदियां - 5
हैंडपंप -14611
जानवर 🐈प्रजाति - 350
पक्षी🐦प्रजाति - 450
डाक📬सूचक संख्या - 17
वाहन🚙अक्षर - HP
ISO 3166 कोड  ~ IN-HP

Short points for GK Knowledge


{✓हिमाचल प्रदेश के बारे में रोचक तथ्य - 

Facts About Himachal Pradesh In Hindi✓}

✓हिमाचल प्रदेश  संस्कृत शब्द "हेमा" से आया है जिसका अर्थ है "हिम"। और राज्य के नाम का शाब्दिक अर्थ हिमालय की गोद में है।

✓25 जनवरी, 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और यह भारत का 18 वां राज्य बना।

✓2 जुलाई 2013 को हिमाचल प्रदेश को देश का पहला धुआँ मुक्त राज्य घोषित किया गया।

✓कालका-शिमला एक्सप्रेस 806 पुलों, 103 सुरंगों और 18 स्टेशनों के बड़े पैमाने पर चलती है।

✓केरल के बाद भारत का दूसरा सबसे कम भ्रष्ट राज्य होने का खिताब हिमाचल प्रदेश के पास है

✓हिमाचल में 37,033 वर्ग किमी वन क्षेत्र है जो राज्य के कुल क्षेत्रफल का 66.52% है।

✓लाहौल में शिगरी ग्लेशियर एशिया का सबसे बड़ा ग्लेशियर है।

✓शिमला कालका टॉय ट्रेन और कुल्लू में द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क विश्व धरोहर स्थल हैं।

✓हिमाचल सरकार ने 2 अक्टूबर 2009 को गैर-बायोडिग्रेडेबल से बने सभी प्रकार के पॉलिथीन बैग के उत्पादन, भंडारण, उपयोग, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है |

सोलन को मशरूम उत्पादन के लिए 'मशरूम सिटी' के रूप में जाना जाता है

खजियार को चंबा जिले में स्थित भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

✓हिमाचल में 1,208 किमी लंबाई के 9 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, 19 राज्य राजमार्ग हैं जिनकी कुल लंबाई 1,625 किमी और 45 प्रमुख जिला सड़कें हैं जिनकी कुल लंबाई 1753.05 किमी है।

✓हिमाचल में चैल क्रिकेट मैदान दुनिया का "सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड" है।

हिक्किम हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले का एक गाँव है, जिसमें दुनिया का सबसे ऊँचा “डाकघर” और “मतदान केंद्र” है।

कसोल हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक गाँव है, जिसे “मिनी इज़राइल” के नाम से भी जाना जाता है।

Dharmshala cricket stadium


✓धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम ”दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है |

✓हिमाचल प्रदेश का वार्षिक ऊर्जा उत्पादन लगभग 27,436 मेगावाट होने का अनुमान है।

✓हिमाचल प्रदेश में भूजल की उलब्धता 36,615.92 हैक्टेयर मीटर (है.मी.) है।

✓धर्मशाला की ऊंचाई 1,250 मीटर (4,400 फीट) और 2,000 मीटर (6,460 फीट) के बीच है।

✓कुफरी स्‍थान शिमला के पास समुद्री तल से 2510 मीटर की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थित है।

✓शिमला लगभग 7267 फीट की ऊंचाई पर स्थित है

✓प्रदेश में स्लेट की लगभग 222 छोटी व बड़ी खाने हैं। खनियारा (धर्मशाला), मंडी, कांगड़ा और चंबा में अच्छी मात्रा में स्लेट प्राप्त होता है। मंडी में स्लेट से टाइलें बनाने का कारखाना है।

✓1914 में शिमला में देश का प्रथम स्वचालित दूरभाष केंद्र स्थापित किया गया था।

✓पांच नवंबर, 1983 को लाहुल-स्पीति के हिक्किम क्षेत्र में विश्व का सर्वाधिक ऊंचाई वाला डाकघर खोला गया था।

✓ शिमला में प्रदेश का प्रथम आकाशवाणी केंद्र खोला गया।

✓भारत की 2011 जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 68,64,602 है। इनमें पुरुषों की जनसंख्या 34,81,873 तथा महिलाओं की जनसंख्या 33,82,729 है।

क्र.सं जिला क्षेत्रफल किमी²  जनसंख्या      मुख्यालय
1 बिलासपुर 1167               382,056        बिलासपुर
2 चंबा 6,528                      518,844।        चंबा
3 हमीरपुर 1,118                 454, 293।       हमीरपुर
4 काँगड़ा 5,739                 1,507,223      धर्मशाला
5 किन्नौर 6,401                  84,298        रिकाँगपिओ
6 कुल्लू 5,503                  437,474।       कुल्लू
7 लाहौल स्पीती 13,835      31,528           केलोंग
8 मंडी 3,950                      999,518         मंडी
9 शिमला 5,131                  813,384         शिमला
10 सिरमौर 2,825               530,164         नाहन
11 सोलन 1,936               576,670         सोलन
12 उना 1,540                    521,057।         उना

Geographical location of HP


हिमाचल (Himachal Pradesh) की भौगौलिक स्थिति™✍🏻✓

✓हिमाचल प्रदेश को आप पश्चिमी हिमालय भी कह सकते है जो 55,673 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है |

✓प्रदेश का उत्तरी पूर्वी भाग हिमाच्छादित ,रुपहले पर्वत शिखरों , प्राकृतिक दृश्यों से सुसज्जित है |

✓यह एक पहाडी प्रदेह है और राज्य का अधिकतर हिस्सा धौलाधार पहाडियों की तलहटी में बसा हुआ है |

✓6,816 मीटर की ऊँचाई पर स्थित रिवो फर्ग्याल हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी है |

✓बर्फ पिघलकर बहने से राज्य की चिनाब ,रावी ,व्यास ,सतलज और यमुना नदी वर्ष भर बहती रहती है |

✓शिवालय ,जास्कर एवं महाहिमालय पर्वतों की चोटिया है|

✓हिमाचल प्रदेश में शिल्ला (7026 मी.) , रिवो फ्र्ग्याल ,चुडधार एवं देवबिट्टा प्रमुख शिखर है |

✓राज्य में बारालाचा ला , पीन पार्वती ,चुआरी और चम्बा-कांगड़ा मुख्य दर्रे है |

✓राज्य के उत्तर में जम्मू-कश्मीर और दक्षिण पूर्व में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र है |

✓दक्षिण और पश्चिम में  यह राज्य हरियाणा और पंजाब से जुडा है |

✓हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) के पूर्व में तिब्बत (Tibet )की सीमा है |

✓हिमाचल में उप-उष्णकटिबंधीय किस्म की वनस्पतिया पायी जाती है |

✓यहाँ गर्मी की ऋतू सुहावनी एवं सर्दी की ऋतू में अधिक ठंड पडती है और भारी बर्फ गिरती है |

✓यहां धमर्शाला में मूसलाधार बारिश होती है तो लाहुल-स्पीती में लगभग वर्षारहित रहते है |

✓राज्य में शिमला और सिरमौर जिलो की उपजाऊ भूमि है बाकि जिलो में जंगल और पहाडी भूमि है |

✓हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) में वर्षा का औसत 181.6 है |

Wildlife sanctuary of Himachal pardesh


वनस्पति और जीव™✓

✓हिमाचल (Himachal Pradesh ) के 66.52 प्रतिशत हिस्से पर जंगल है |

✓हिमाचल प्रदेश में 463 पक्षियों , 77 स्तनधारी जीवो , 44 सांपो और 80 मछलियों की प्रजातिया है |

✓ग्रेट हिमालयन पार्क को यूनेस्को ने World Heritage Site में शामिल कर लिया है |

✓ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और पिन वैली नेशनल पार्के सहित 30 वन्यजीव अभयारण्य और 3 संरक्षण स्थल है |

हिमाचल (Himachal Pradesh) की आर्थिक स्थिति™✓

✓हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि और चरागाहो पर आश्रित है

✓हिमाचल के 93 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि पर निर्भर है

✓हिमाचल में गेहू ,मक्का ,धान ,चावल , अदरक ,गलगल ,चिलगोजा एवं सब्जियों की पैदावार होती है |

✓बागवानी के तहत सेब,नाशपाती ,आडू ,बेर ,नीम्बू,लीची ,अमरुद और झरबेरी का उत्पादन होता है |

✓हिमाचल में सबसे ज्यादा धन कमाने वाली फसल सेब की खेती है |

✓फलो के कुल उत्पादन में अकेले सेब का प्रतिशत 85 प्रतिशत है ।

✓सेब से राज्य को लगभग 3500 करोड़ की इकोनोमी मिलती है ।

HRTC Lifeline of Himachal Pradesh


हिमाचल प्रदेश में परिवहन™✓

✓प्रदेश में सडको की कुल लम्बाई 28,208 किमी है जिसमे राष्ट्रीय राजमार्ग 1234 किमी है |

✓हिमाचल में 8 राष्ट्रीय राजमार्ग और 19 प्रदेश राजमार्ग है|

✓हिमाचल की कुछ सडके सर्दियों में बर्फ की वजह से और मानसून में भूस्खलन की वजह से बंद रहती है |

✓सडक घनत्व के मामल में हमीरपुर का नाम सबसे पहले आता है |

✓हिमाचल में रेलमार्ग की कुल लम्बाई 259 किमी है जिसमे से 23 किमी ब्रॉडगेज और 246 किमी नैरोगेज है |

✓पठानकोट से जोगिन्दरनगर मीटर गेज और कालका से शिमला नैरोगेज लाइने है |

✓कालका-शिमला रेल लाइन (Kalka-Shimla Raliway) को वर्ष 2008 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया |

✓हिमाचल में तीन घरेलू हवाई अड्डे भुंतर (कुल्लू) , गग्गल (कांगड़ा) और शिमला एअरपोर्ट है ।

Art and Culture Of Himachali People's


हिमाचल प्रदेश की संस्कृति™✓

✓हिमाचल प्रदेश भारत के अन्य प्रदेशो की तरह बहुसंस्कृति और बहुभाषी प्रदेश है |

✓यहा बोले जाने वाली मुख्य भाषा हिंदी,पंजाबी,पहाडी,डोंगरी,मंडली,कांगड़ी और किनौरी है |

✓हिंदू समुदाय में यहा पर ब्राह्मण ,राजपूत ,कन्नेत ,राठी और कोली है |

✓आदिवासी जनजातियो में यहां गाडिस ,किन्नर,गुज्जर,पंगवाल और लहौली है |

✓हिमाचल अपने हथकरघा उद्योग के लिए भी प्रसिद्ध है |
हिमाचल की पश्मीना शाल की मांग तो पुरे देश में है |

✓यहां के लोगो का त्योहारों में विशेष लगाव है और इनमे बढ़ चढकर भाग लेते है |

✓यहां त्योहारों में पोरी,लोहड़ी,होली,कुल्लू दशहरा,बसाओ,गोगानवमी ,लोसर ,राखी और दिवाली मुख्य है |

Himachal pardesh Turism Places


हिमाचल के पर्यटन स्थल™✓

*शिमला में पर्यटन स्थल*

जाखू हिल – यह शिमला की सबसे ऊँची चोटी है | यह आसमान छुते देवदारों और कूदते फांदते बंदरो के लिए प्रसिद्ध है |

कुफरी– यह सुंदर स्थल बर्फ के खेलो ,याक की सवारी तथा कस्तुरी मृग प्रजनन केंद्र के लिए प्रसिद्ध है | सर्दियों में यहा बर्फ पर स्कींग का आनन्द लिया जा सकता है |

प्रोस्पेक्ट हिल-इस खुबसुरत पहाडी से आसपास के दृश्यों को कैमरे में कैद किया जा सकता है |

चाडविक फॉल – यह जल प्रपात बड़ी उंचाई से आवाज करता हुआ गिरता है यह एक लोकप्रिय स्थल है |

वाइसरीगल लाज –  यह शिमला का सुंदर भवन है जो अंग्रेजो के जमाने की याद दिलाता है | इस भवन में एतेहासिक वस्तुओ का संग्रह किया गया है |

Dalhousie beauty of Himachal


✓डलहौजी में पर्यटन स्थल


धौलाधर शृंखलाओं की पांच पहाडियों -पैत्रिन,बकरोटा , बलून,कठलोग एवं टीहरा से घिरा गगनचुंबी देवदार बलूत एवं चीड के वृक्षों से शोभायमान डलहौजी देश का खबसूरत और एतेहासिक स्थल है |

जन्दरी घाट– यहा पाइन वृक्षों के मध्य पूर्व चम्बा राज्य के शासको के महल दर्शनीय है | यह पिकनिक के लिए खुबसुरत स्थल है |

कालाटोप - देवदार के काले घने जंगलो से घिरा कालाटोप एक खुबसुरत सैरगाह है | यह वन्य प्राणियों की शरण स्थली भी है |

डायना कुंड– यहा हर मौसम में सैलानियों की आवाजाही रहती है | यह इतनी उंचाई पर स्तिथ है कि यहा से रावी ,व्यास और चिनाब नही बहती है |

पंजपुला - यहा पर भगतसिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह की समाधि है | यहा पांच छोटी छोटी पुलियाओ के नीचे से बहती जलधाराओ का दृश्य अलौकिक लगता है |

Kullu & Manali Himachal Pradesh


*कुल्लू मनाली*

✓कुल्लू और मनाली दोनों पास पास है | हर नवयुगल का सपना रहता है कि यहा की सैर करे | हर साल यहा लाखो पर्यटक सैर का लुत्फ़ उठाते है |

रायसेन– यहा व्यास नदी के किनारे 14 हट्स है | यह स्थान बगीचों से घिरा हुआ है |

बंजार -यह सरकारी विश्रामगृह है |

बठाड– यह रमणीक स्थल आखेट और शिकार के लिए प्रसिद्ध है |

नग्गर– यहा पर त्रिपुरा सुन्दरी का मन्दिर एवं रोरिक कलादीर्घा कलाप्रेमियो के आकर्षण का केंद्र है |

मणिकर्ण गुरुद्वारा-यहा विशाल गुरुद्वारा है | पार्वती नदी यहा वेग से बहती है | पुल पारकर रामकुंड या सीताकुंड के गर्म सरोवर से स्नान किया जाता है | इसके अलावा लारजी , बिजली महादेव ,कटरई ,बाबेली अन्य दर्शनीय स्थल है |

सोलंग वैली – यहा पैराग्लाइडिंग एवं आइस स्केटिंग का मजा लिया जा सकता है |  बच्चो के लिए घुड़सवारी की भी व्यवस्था है |

रोहतांग दर्रा-मनाली से 51 किमी दूर स्तिथ यह काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है | चारो तरफ फ़ैली बर्फ को देखने सैलानी मन्त्र्मुघ हो जाते है |

हिडिम्बा मन्दिर– पैगोडा शैली से इस मन्दिर में लकड़ी की सुंदर नक्काशी की हुयी है | इसके चारो ओर विशाल चट्टाने बिखरी हुयी है | इसके अलावा अन्य दर्शनीय स्थलों में वशिष्ट मन्दिर ,रहाला फाल और कोठी है |

Solan Himachal Pradesh


सोलन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

*कसौली*

कसौली गर्मियों में अपने चारो ओर फैले चीड़ और देवदार के घने वृक्षों से एवं सर्दियों में बर्फ की चादर ओढकर पर्यटकों को मन्त्रमुग्ध कर देती है |

सनावर-अंग्रेजो ने इस शहर को बसाया था | उनकी स्मृति में एक स्मारक भी बनाया गया है | यह सौर उर्जा चलित स्वीमिंग पुल के लिए प्रसिद्ध है |

छैल– उज जगह पैलेस होटल ,विश्व के सबसे ऊँचे क्रिकेट मैदान तथा आर्मी पब्लिक स्कूल के लिए प्रसिद्ध है |

Dharmshala Beautyful place in Himachal

धर्मशाला (Dharamshala) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।

सभा - धर्मशाला नगर पालिका

ऊँचाई - 1457 मी (4,780 फीट)

जनसंख्या (2011) - 30,764

भाषा - पहाड़ी, हिन्दी

जिला - कांगड़ा


धर्मशाला के प्रमुख पर्यटन स्थल | Popular Tourist Places in Dharamshala

Mcleodganj Dharmshala Tourist Attraction

मैक्लोड़गंज | Mcleodganj

✓मैक्लॉडगंज (McLeod Ganj), जिसे मकलोडगंज, मैक्लोडगंज या मैकलोड गंज भी लिखा जाता है, भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित धर्मशाला नगर का एक उपनगर है। इसमें चीन के तिब्बत पर कब्ज़े के बाद आए कई विस्थापित तिब्बतियों का निवास है, जिस कारणवश इसे कभी-कभी छोटा ल्हासा (Little Lhasa), या धर्मशाला और ल्हासा मिलाकर धासा (Dhasa), भी पुकारा जाता है। यहाँ तिब्बत की निर्वासन सरकार का मुख्यालय भी है। यहाँ दलाई लामा भी विराजमान हैं।

✓मैक्लॉडगंज का नाम ब्रिटिश राज के काल में पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर, "सर डोनाल्ड फ्रील मैक्लॉड", पर रखा गया है। "गंज" हिन्दी का शब्द है जिसका सामान्य अर्थ "पड़ोस" होता है।

✓समुद्र तल से इसकी औसत ऊंचाई 2,082 मीटर (6,831 फीट) है तथा यह धौलाधार पर्वतश्रेणी में स्थित है, जिसका उच्चतम शिखर, हनुमान टिब्बा, लगभग 5,639 मीटर (18,500 फीट) ऊंचा है।

Triund dharmshala Beautyful place in earth


त्रिउंड, मैक्लॉडगंज का प्रमुख पर्यटन स्थल है और यह हिमालय की धौलाधार श्रेणियों पर समुद्र सतह से 2827 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। त्रिउंड से मैक्लॉडगंज तक ट्रेकिंग के रास्ते की दूरी 9 किलोमीटर है।

धर्मशाला से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित त्रिउंड पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। त्रिउंड से मून चोटी और इन्द्र दर्रे का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है।

ऊँचाई - 1457 मी (4,780 फीट)

जनसंख्या (2015) - 53,543

भाषा - पहाड़ी, हिन्दी

जिला - कांगड़ा

रैंक - 3rd

Density - 1,900/किमी² (5,000/sq mi)


हिमाचल प्रदेश में हरे भरे पहाड़ो एवं प्राकृतिक दृश्यों के भरमार है | इनके अलावा यहा पटनीटॉप ,लाहौल स्पीती आदि दर्शनीय स्थल है |

Special thanks to - akash

Author - akash lagwal

Credits - factified Himachal


Comments

Popular posts from this blog

Himachal gk in hindi 2021 | हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान 2021 | Himachal Pradesh

शिमला के सबसे खुबसूरत पर्यटन स्थल | Tourist Places in Shimla in Hindi | shimla visiting place |

Interesting facts about himachal pradesh | हिमाचल प्रदेश के रोचक तथ्य |